पौनी। पुरिया में वीरवार देर रात खेल मैदान के नजदीक तीखे मोड़ पर अमेज कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फुट गहरी खाई में गिर गई। जानकारी मिलते ही लोगों ने चालक को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद अभी तक पुलिस की तरफ से मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्थानीय दीप राज ने बताया कि तीखा मोड़ होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे हो रहे हैं। संबंधित विभाग को चाहिए कि साइन बोर्ड लगाया जाए ताकि चालक को पहले से ही जानकारी मिल सके।