फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निंबला में मार्ग किनारे धंसी जमीन हादसों को दे रही न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। निंबला इलाके में मार्ग के किनारे धंसी जमीन को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ठीक करवाया था। अब वही जमीन बारिश की वजह से धंस चुकी है। इस समस्या से आने-जाने वाले वाहन चालक सहित स्थानीय लोगों को हादसे का खतरा बन चुका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को धंस रही जमीन का संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कौशल शर्मा, पूर्ण चंद, राज कुमार, विक्रांत सिंह, मुकेश कुमार का कहना है कि रामनगर-उधमपुर मार्ग के बीच निंबला इलाका प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन पड़ता है। पांच माह पहले बरसात में हुई बारिश की वजह से मार्ग किनारे यही जमीन धंस गई थी और मार्ग टूट चुका था। विभाग ने इसी मार्ग की मरम्मत कुछ सप्ताह पहले करवाई थी। विभाग ने मार्ग किनारे पत्थरों का करेट लगाया था और बीच में मिट्टी और पत्थर भर के मार्ग की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन सर्दियों की दो बारिश की वजह से मार्ग किनारे मिट्टी बैठ चुकी है, अब वही जमीन पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी है। समय रहते विभाग ने मार्ग किनारे धंसी जमीन की मरम्मत करवाने की सुध नहीं ली तो आने वाले दिनों में मार्ग और ज्यादा धंस सकता है। हर आने जाने वाले सभी यात्री वाहन चालकों के लिए मार्ग चुनौती बन सकता है। मार्ग किनारे धंसी जमीन से कोई हादसे का शिकार हो सकता है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द संज्ञान लेकर मार्ग किनारे धंसी जमीन की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
कोट
मार्ग के किनारे धंसी जमीन की सूचना मिल चुकी है। बारिश की वजह से मार्ग के किनारे मिट्टी बैठ गई है। जल्द ही इस जगह की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऋषि गुप्ता, एईई पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें