उधमपुर। जिला लीगल सर्विसेस अथॉरिटी की ओर से मेटाडोर स्टैंडर में सड़क सुरक्षा पर केंद्रित जागरूकता शिविर लगाया गया। अधिवक्ता शबनम अख्तर ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यालय सहायक पूजा, वंशिका महाजन और पीएलवी रचना शर्मा, वंदना देवी, शहनाज अख्तर, अनीता देवी और आशीष दत्त ने चालकों से बातचीत करके सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया।