फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पदराका में भूस्खलन से बसंतगढ़ रामनगर मार्ग सात घंटे अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पदराका इलाके में भूस्खलन और बारिश से रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग सात घंटे तक बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग खोलने का प्रयास किया लेकिन शुक्रवार दोपहर दो बजे तक सिर्फ छोटे यात्री वाहन ही आर-पार हो सके। मार्ग पर गिरे पत्थरों की वजह से बड़े यात्री वाहन देर शाम तक बहाल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने बताया शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश से मार्ग बंद हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन को भेजा गया। लगातार बारिश होने से मार्ग पर पड़े कुछ पत्थरों को हटाकर छोटे यात्री वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया। मार्ग पर पड़े बड़े पत्थरों की वजह से बड़े यात्री वाहन नहीं निकल सके। उन्होंने बताया लगातार बारिश होने की वजह से जेसीबी मशीन से मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थरों को देर शाम तक नहीं काट सके और बड़े यात्री वाहन नहीं चल पाए। बारिश रुकने के बाद ही मार्ग पर पड़े सभी बड़े पत्थरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें