रियासी। बारिश का असर जिले के सभी इलाकों में देखने को मिला। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई तो मैदानी क्षेत्र ठिठुर गए। शुक्रवार सुबह शिक्षा विभाग की तरफ से म्युनिसिपल कमेटी की हद में आने वाले सभी स्कूलों को खोलने और पहाड़ी इलाकों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल को स्थगित कर दिया गया। हालांकि विद्यार्थियों ने स्कूलों में रिहर्सल की।