फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सामनाबंज में बर्फबारी से खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सर्दियों की पहली बारिश होने की वजह से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सामना बंज में हुई बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी ने न केवल पर्यटकों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी है। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सामनाबंज पहुंचते थे लेकिन सर्दियों में न ही बारिश देखी और न ही बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

वीरवार देर रात से बारिश और शुक्रवार सुबह बर्फबारी होते ही क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई। कुछ स्थानों पर भूस्खलन की समस्या सामने आई। इसके बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें