फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खराब मौसम में शिवखोड़ी की यात्रा रही स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। खराब माैसम के कारण रनसु-शिवखोड़ी में शुक्रवार सुबह यात्रा स्थगित कर दी गई। कुछ वाहन चालक सुबह कटड़ा से अपनी गाड़ियां लेकर रनसु बाजार में पहुंचे। तब उन्हें जानकारी मिली कि यात्रा को स्थगित किया गया है। उनके साथ दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए कटड़ा लाैटना पड़ा। श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि सुबह तेज बारिश और तूफान चल रहा था। टीम के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया जहां पत्थर गिरने की आशंका थी। इसके बाद डीसी के आदेश अनुसार यात्रा को पूरा दिन स्थगित किया गया। शनिवार को अगर मौसम साफ होता है तो यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें