फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोचरू गला में बर्फबारी में फंसे 12 लोगों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बसंतगढ़ के ऊपरी इलाके चोचरू गला में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 12 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वीरवार देर रात से हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से शुक्रवार को कई लोगों के फंसने की सूचना पुलिस पोस्ट संग को मिली।
विज्ञापन

टीम ने दुर्गम, बर्फ से ढके रास्तों और घने कोहरे के बीच कई किलोमीटर पैदल चलकर ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस पोस्ट संग पहुंचाया। यहां भोजन, आश्रय और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
लोगों ने पुलिस के साहसिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में पुलिस का प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। सभी बारह लोग बिलावर से खनेड के लिए पैदल रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें