फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धंसे हुए गुरलांग मार्ग की करवाई गई मरम्मत

विज्ञापन
धंसे मार्ग की मरम्मत करती मशीनरी। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के गुरलांग मार्ग के बीच पड़ते वार्ड नंबर आठ के समीप एक गैरेज के पास धंसे हुए मार्ग की मरम्मत रामनगर डेवलपमेंट काउंसिल के उप प्रधान विकास मोदी ने करवाई है। मार्ग की मरम्मत का कार्य होने पर वार्ड नंबर आठ के पूर्व पार्षद काका राही ने डेवलपमेंट काउंसिल का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद काका राही ने बताया कि रामनगर से गुरलांग मार्ग की दूरी दो किलोमीटर है। पिछले बरसात के दिनों में इसी मार्ग के बीच वार्ड नंबर आठ में मौजूद एक गैरेज के पास मार्ग धंस गया था। इस धंसे हुए मार्ग की वजह से आने जाने वाले कई यात्री वाहन चालकों को इस जगह से यात्री वाहनों को निकालने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करके गुजरना पड़ता था। खासकर दो पहिया वाहन सवार जान जोखिम में डालकर वहां से गुजरते थे।
पूर्व पार्षद ने बताया इस समस्या के लिए संबंधित विभाग को अवगत करवाया लेकिन विभाग ने धंसे हुए मार्ग पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की थी। इस कारण मार्ग और ज्यादा धंसता जा रहा था। पूर्व पार्षद ने कहा, रामनगर विकास काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल ने कड़ा संज्ञान लेकर विकास काउंसिल के उप प्रधान विकास मोदी को अपनी निजी जेसीबी मशीन लगाकर धंसे हुए मार्ग की मरम्मत कार्य करवाने के लिए कहा। विकास मोदी ने तुरंत जेसीबी मशीन लगाकर धंसे हुए मार्ग की मरम्मत करवाई।
विज्ञापन

डेवलपमेंट काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल ने कहा कि रामनगर डेवलपमेंट काउंसिल कस्बे के लोगों के लिए हमेशा साथ खड़ी है। लोगो की समस्या का हल डेवलपमेंट काउंसिल निकालेगी। रामनगर गुरलांग के बीच कुछ हिस्सा बरसात के दिनों में धंस चुका था। संबंधित विभाग भी इस कार्य को करवाने के लिए आगे नहीं आ रहा था। रामनगर डेवलपमेंट काउंसिल ने संज्ञान लेकर विकास कार्य करवाने की मुहिम शुरू की है और आगे भी इसी तरह का कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें