फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पंचायत पटियाडी मोडा सारी गांव में 28 वर्षीय व्यक्ति का शव रहस्यमय परिस्थितियों में घर के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। मृतक की पहचान शब्बील कुमार पुत्र ईशर दास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बड़े भाई ने बताया शब्बील सोमवार सुबह घर से रामनगर काम करने गया। दोपहर बारह बजे उसने फोन करके बताया कि वह रामनगर में फोन की किस्त जमा करवाने आया है। शाम को साढ़े पांच बजे खुद उसको फोन किया तो उसने बताया वह घर पहुंचने वाला है लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
रात नौ बजे दोबारा फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला न ही उसने फोन उठाया। मंगलवार सुबह घर से बाहर निकला थोड़ी दूर पर झाड़ियों के पास उसका शव पड़ा था। सूचना पर रामनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें