फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोज शाम को हो रही बिजली कटौती, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सर्दी के मौसम में जिले के लोग रोजाना शाम को बिजली की कटौती से जूझेंगे। अब रोज शाम दो घंटे बिजली की कटौती होगी।
विज्ञापन

बीते सोमवार की शाम को आठ से दस बजे तक बिजली कटौती हुई। बुधवार शाम छह से आठ बजे तक बिजली बंद रहेगी। वीरवार को आठ बजे से दस बजे तक बिजली कटौती होगी। शुक्रवार को रात नौ से ग्यारह बजे बिजली बंद रहेगी।
शाम को बिजली बंद होने से सब से ज्यादा निराशा स्टेडियम में जाने वाले खिलाड़ियों को हुई है। राकेश शर्मा, शिवदेव सिंह, राहुल कुमार, अरुण शर्मा, विपिन सिंह, नरेश कुमार ने बताया कि वह शाम को अंधेरा होने के बाद स्टेडियम में फ्लड लाइट्स के बीच खेलने जाते हैं। रविवार शाम छह से आठ बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम आठ बजे बिजली बंद हो गई। अगर रोजाना बिजली की कटौती ऐसे ही रही तो शाम के समय युवा बच्चे स्टेडियम में खेल नहीं पाएंगे। इसके अलावा सैर करने आने वाले लोग भी अंधेरा होने से परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें