फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुरलांग नरसिंह मंदिर में रथ मेले पर उमड़े हजारों लोग, किए शिला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गुरलांग गांव में स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में वार्षिक रथ मेले और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दिन काफी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह मंदिर में शीला के दर्शन कर घर में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

यह मंदिर रामनगर कस्बे से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर के अंदर भगवान नरसिंह शीला के रूप में विराजमान हैं। वार्षिक रथ मेले के दिन कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों के लोग भगवान नरसिंह मंदिर की शिला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
शनिवार को वार्षिक रथ मेले का आयोजन किया गया। इस दिन श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह की शीला के दर्शन किए। शनिवार सुबह पांच बजे से ही भगवान नरसिंह की शीला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। रथ मेले में स्थानीय लोगों द्वारा कई दुकानें सजाई गई थीं। इसमें खाने पीने की दुकानों के साथ खिलौने की दुकानें भी थीं। इन सभी दुकानों में लोगों ने खूब खरीदारी की। रामनगर पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद श्रद्धालु कतार में खड़े होकर भगवान नरसिंह की शीला के दर्शन करते रहे और यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी रविंद्र दुबे का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उनके पूर्वजों द्वारा मंदिर की देखभाल की जो रीत आरंभ की गई थी उसे लगातार जारी रखा गया है। उन्होंने बताया कि रथ मेले में मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे में प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भंडारा लगाया जाता है।
लंगर में सदस्य मनोज लैडा, पप्पू गुप्ता, विनय जंडियाल, रोहित शर्मा व अन्य सदस्यों ने बताया कि 33 वर्ष पहले रथ मेले में भंडारे की शुरुआत वार्ड नंबर तीन के रहने वाले समाज सेवी दिवगंत मुल्ख राज कलसोत्रा ने की थी यह परंपरा लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें