फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एग्रीकल्चर इंप्लाइज एसोसिएशन उधमपुर के प्रीतम चेयरमैन, हंसराज बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ऑल जम्मू-कश्मीर नॉन-गैजेटेड इंप्लाइज कृषि कर्मचारी संघ की एक आम सभा जम्मू प्रांत के चेयरमैन नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला उधमपुर की कार्यकारी समिति का चुनाव किया गया। इसमें प्रीतम चंद को चेयरमैन और हंसराज को प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से पूरी की गई। विस्तृत चर्चा के बाद आम सभा ने सर्वसम्मति से जिला उधमपुर की कार्यकारी समिति के लिए पदाधिकारियों का चुनाव कर सार्वजनिक रूप से घोषणा की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व जनरल बॉडी ने नए चुने गए सदस्यों को बधाई दी और पूरा भरोसा जताया कि नई टीम उधमपुर जिले में कृषि कर्मचारियों के कल्याण और एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए समर्पण, एकता और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
विज्ञापन


चुने गए अन्य पदाधिकारी
शमशेर सिंह – महासचिव
वेद प्रकाश – कोषाध्यक्ष - 1
गौतम शर्मा – कोषाध्यक्ष - 2
सुनील कुमार – उपाध्यक्ष
सेवा सिंह – उपाध्यक्ष
सुनील कुमार – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
हरीश गुप्ता – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मुकुल वर्मा – प्रेस सचिव
रुखसार अख्तर – महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
पारुल वर्मा – महिला मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें