फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में दूसरे दिन 1550 बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

विज्ञापन
रामनगर में बच्चे को पोलियोरोधी बूंदें पिलाती कर्मी। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। पोलियो उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रामनगर ब्लॉक में 1550 नौनिहाल को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य का 97 प्रतिशत हासिल कर लिया है। रविवार और सोमवार दो दिन में 18878 बच्चों को पोलियोरोधी की खुराक पिलाई गई है। मंगलवार को तीसरे दिन भी घर-घर पहुंच कर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।
सोमवार दूसरे दिन रामनगर ब्लॉक में बनाई गई 224 टीमों में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कर्मचारी, शिक्षा कर्मचारी तथा कई एनजीओ ने सुबह से लेकर शाम तक गांव और कस्बे के घर-घर पहुंच कर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डाॅ. हरविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रामनगर ब्लॉक में बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य 19037 निर्धारित किया गया है। रविवार को पहले दिन 112 पोलियो बूथ में 17328 बच्चों को खुराक पिला कर 91 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया था। दो दिन में 18878 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। अंतिम दिन मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा ताकि कोई बच्चा इस खुराक से छूट न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें