फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में केंद्रीय विद्यालय खोला जाए

विज्ञापन
रामनगर कस्बे में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के रानी पार्क में रामनगर डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक हुई। इसमें रामनगर के लोगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। लोगों ने कस्बे में साफ सफाई, पानी की समस्या तथा केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर सिटीजन काउंसिल के प्रधान सुभाष कुडियार, व्यापार मंडल मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथीया अन्य डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यहां के लोग केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। छोटी छोटी जगहों पर केंद्रीय विद्यालय खुल चुके हैं लेकिन रामनगर के लोगों को इससे वंचित रखा गया है। उनका कहना है कि रामनगर में जल्द से जल्द केंद्रीय विद्यालय खोला जाना चाहिए। इसके अलावा रामनगर-डालसर मार्ग की भी मरम्मत करवाने की मांग की गई ताकि लोग सुरक्षित होकर सफर कर सकें, वहीं रामनगर में पेयजल की लगातार कमी पर भी जलशक्ति विभाग से मांग की गई कि पेयजल की सप्लाई को सुचारू बनाए जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसके साथ कस्बे के मुख्य बस अड्डे तथा कस्बे की साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के बारे में रामनगर के विधायक से भी मिलकर अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में काउंसिल के उपप्रधान राजेश थियालिया, मोहिंदर सलाथिया, मक्खन बंदराल, राम गोपाल, मनोज लैहडा, राकेश गुप्ता, प्रतीक डोगरा, कुलदीप शर्मा, जश्न पॉल शर्मा सहित बड़ी संख्या में काउंसिल के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें