फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर के वार्ड 12 की गली दो साल से खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
वार्ड बारह की पड़ी खस्ताहाल गली के बीच में नालियों के ऊपर से टूटी स्लैब। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर बारह की गली खस्ताहाल हो गई है। इस गली के बीचो-बीच निकाली गई नालियों पर डाली स्लैब भी कई जगहों से टूट चुकी है। इस समस्या से वार्डवासी परेशान है।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष प्रकट किया है। गली की दयनीय हालत सुधारने के साथ नालियों के ऊपर टूट चुकी स्लैब या जंगले डालने की मांग की है।
स्थानीय वार्ड वासी मोहिंदर कुमार, चंचला देवी, प्रीतो देवी, रघुवीर सिंह, प्रथम गुप्ता, ईश्वर सिंह, मोहन सिंह व अन्य वार्ड वासियों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार नगर पालिका को अवगत करवाया गया लेकिन गली की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोट
दो वर्षों से गली खराब पड़ी हुई है। किसी अधिकारी या राजनीति नेता ने कोई संज्ञान नहीं लिया। नगर पालिका के अधिकारी वार्ड में आकर दौरा करे और खस्ताहाल हो रही गली की मरम्मत जल्द करवाए।
-मोहिंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
खस्ताहाल गली के साथ नालियों के ऊपर बनी स्लैब भी टूट चुकी है। नगर पालिका संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य जल्द शुरू करवाए।
-ईश्वर सिंह, स्थानीय निवासी
नगर पालिका चुनाव होने के समय सभी राजनीति नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन दो वर्षों से खराब पड़ी गली की दुर्दशा का किसी भी राजनीति नेता ने संज्ञान नहीं लिया। खस्ताहाल हुई गली की जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

-मोहन सिंह, स्थानीय निवासी
कस्बे की सभी खस्ताहाल गलियों की मरम्मत करवाने के लिए उच्च अधिकारियों के नोटिस में डाल दिया है। जैसे ही फंड आएगा तो गली का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-अभिलव महाजन, ईओ इंचार्ज नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें