चिनैनी। पंचायत चलयाड़ में स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच गायत्री देवी ने की। बैठक में सुषमा देवी, असलम, सुभाष चंद्र तथा अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र जल्द खोला जाए । लोगों ने कहा कि उनकी पंचायत में मोहड़े दूर-दूर हैं और कई लोग सड़क से कई किलोमीटर दूर रहते हैं। दर्द की एक गोली लेने के लिए भी उन्हें बश्ट या चिनैनी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खुल जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी और प्राथमिक उपचार भी मौके पर ही हो जाएगा ।