रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर एक में रह रही 27 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की पहचान रजनी देवी पत्नी छोटू राम निवासी जंद्राड़ी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह महिला ने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति रामनगर अस्पताल में लाए। वहां से जीएमसी उधमपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।