कटड़ा। कटड़ा अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी का शराब पीकर ड्यूटी पर आने के मामले में विधायक बलदेव राज शर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशालय के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मी इसरार हुसैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विधायक बलदेव राज शर्मा ने बताया कि बीते दिनों उनके संज्ञान में मामला आया कि कटड़ा के अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी इसरार हुसैन शराब के नशे में मरीजों का इलाज कर रहा है। मरीज के साथ नशे में दुर्व्यवहार भी कर रहा है। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल ही विधायक द्वारा बीएमओ कटड़ा से संबंधित स्वास्थ्य कर्मी इसरार हुसैन की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।