फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में ई रिक्शा चालकों वसूल रहे मनमाना किराया, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में ऑटो ई-रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों ने इन ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही एआरटीओ उधमपुर से ऑटो ई-रिक्शा की रेट लिस्ट निर्धारित करने की अपील की है।
विज्ञापन

बता दें कि रामनगर कस्बे में ऑटो ई-रिक्शा बड़ी संख्या में बस अड्डे पर मौजूद हैं। ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्री अजय सिंह, दिलीप सिंह, अनु देवी, प्रीति ठाकुर, अंजलि शर्मा ने बताया कि रामनगर कस्बे में ई रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कई बार तो ई-रिक्शा चालकों से यात्रियों की कहासुनी भी हो जाती है।
यात्रियों ने बताया कि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इस समय कस्बे के बस अड्डे पर हर रोज गांव में चलने वाली कुछ यात्री वाहनों की संख्या कम होने पर कई यात्री इन ई-रिक्शा वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इन ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मनमर्जी चलाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है। इस कारण यात्रियों को इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है। यात्रियों ने एआरटीओ उधमपुर से निवेदन किया कि यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रहे इन ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने के साथ रेटलिस्ट भी निर्धारित की जाए। यह रेट लिस्ट ई-रिक्शा यात्री वाहनों पर भी चस्पा करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें