कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में मौजूदा समय में मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ है। हालांकि लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के बीच सुबह शाम भारी ठंड के मौसम में श्रद्धालु पूरे जोश के साथ यात्रा जारी रखे हुए हैं।
25 नवंबर को 10000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वही 26 नवंबर बुधवार शाम 4 बजे तक करीब 7800 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे |
मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाओं का लाभ उठाते हुए यात्रा कर रहे हैं।