फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बसंतगढ़ की दो पंचायतों के सात गांव में कोई भी खेल मैदान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़ के अंतर्गत पड़ते दो पंचायतों लोधरा और खनेड के सात गांवों में खेल मैदान नहीं होने से युवा निराश हैं। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में प्रतियोगिता के दौरान प्रेक्टिस के अभाव में वह पीछे रह जाते हैं।
विज्ञापन

बसंतगढ़ के अंतर्गत पड़ती पंचायत लोधरा, पंचायत खनेड में सात गांव हैं। इनमें रायचक, कदवा, गाउड, थउंड, पोनारा, लोअर पोनारा और संग शामिल हैं। इन गांवों में अभी तक कोई भी खेल मैदान नहीं है। क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो खो खेलने वाले खिलाड़ी गांव के ऊबड़ खाबड़ खेतों में खेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
खिलाड़ी रुखसार अहमद, आबिद हुसैन, कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, विक्रम सिंह, शफीक अहमद, मोहम्मद इरफान ने बताया कि इन दोनों पंचायतों में खेल मैदान न होने के कारण यहां के बच्चे और खिलाड़ी खेतों में खेलने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से बच्चों का रुझान खेलों की ओर बढ़ाने के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं करवा रही है, ताकि बच्चों को नशे से दूर रखा जा सके। हम सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि बच्चों का खेलों की ओर रुझान बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जल्द से जल्द क्षेत्र में खेल मैदान बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें