चिनैनी। सरकारी उच्च विद्यालय बप्प सराड़ में वार्षिक दिवस समारोह 2025 उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के समारोह की थीम “संस्कृति एवं प्रगति” रहा। इसे विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, गीत-संगीत, और “नशा मुक्त भारत” पर सार्थक नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वीरांगना “झांसी की रानी” पर आधारित झांकी समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। इसने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना को जागृत किया। इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को ट्राफियां और सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। संवाद