रामनगर। कस्बे से 12 किलोमीटर दूर तरमयान गांव पर स्थित बाबा वासुकी नाग मंदिर की ओर जाने वाले खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत का निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होगा। जल्द ही इस मार्ग पर तारकोल बिछाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर 90 लाख रुपए की लागत से काम करवाया जाएगा। विधायक सुनील भारद्वाज ने मार्ग के निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दिलवा दी है।
तरमयान बाबा बासुकी नाग कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर वर्मा ने बताया कि इस मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग 15 वर्ष पहले बनाया गया था तब से लेकर आज तक मार्ग कच्चा ही है। इस मार्ग से हर वर्ष हजारों की संख्या में बाबा के भक्त मंदिर पहुंचते हैं। मार्ग की खस्ता हालत से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
इस मार्ग के निर्माण के लिए 90 लाख की राशि मंजूर हुई है। जल्द ही टेंडर होंगे और मार्च 26 से पहले मार्ग को दुरुस्त करके तारकोल बिछाया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग