रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 13 गूंधिया इलाके में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहली बड़ी माली इरफान पहलवान बसतगढ़ ने जीती। उन्होंने अमृतसर के बल्ली पहलवान को मात देकर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
दंगल में पंजाब, दिल्ली, अमृतसर, उधमपुर, जम्मू, कठुआ, रामनगर, बसंतगढ़ के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान 67 के करीब छोटी बड़ी कुश्तियों के मुकाबले शुरू करवाए गए।
कुश्ती का दूसरा मुकाबला पहलवान सुखराज पंजाब और पहलवान साहिल रामनगर के बीच हुआ। दस मिनट तक चले इस मुकाबले में साहिल पहलवान ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला पहलवान दीन रामनगर और पहलवान सोनू पंजाब के बीच हुआ पांच मिनट तक चले इस मुकाबले में दीन रामनगर ने जीत दर्ज की।