उधमपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप निदेशक, एसएसपी बेनाम तोष ने उपस्थित सैकड़ों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सप्ताह में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर आयोजित किया जा रहा है।
अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाम तोष ने कहा कि सत्यनिष्ठा शपथ दिलाने का उद्देश्य नैतिकता पर आधारित ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता की संस्कृति को बढ़ावा देना।