रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर तीन के मार्ग किनारे कूड़े के ढेर होने पर बंदरों का आतंक पसरा रहता है। इस कारण वार्डवासी रहागीर खासकर स्कूली विद्यार्थियों को हर दिन परेशान होना पड़ता है। स्थानीय वार्ड वासियों ने नगर पालिका से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन के स्थानीय निवासी रमन मोहत्रा, नीलम देवी, सेवानिवृत्ति डॉ. राजेश गुप्ता, मनोज लेहड़ा ने बताया कि लोगों हर दिन सुबह 6 बजे से ही मार्ग किनारे गंदगी फेंक देते हैं। इस कारण बंदरों का झुंड इकट्ठा हो जाता है। बंदर गंदगी को मार्ग पर ही फैला देते हैं जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर पालिका से समस्या के समाधान की मांग की।
कोट
विभाग की ओर से हर वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए वाहन भेजते हैं, ताकि लोग कूड़ा वाहनों में डालें। अगर वार्ड नंबर तीन में यह समस्या आ रही है तो नगर पालिका कर्मचारियों को भेजकर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करेगा और जुर्माना भी होगा।