फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर-किरची बस सेवा पांच माह से बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील लाटी के किरची गांव तक गांववासियों को यात्री बस सेवा का लाभ नहीं मिलने पर लोग परेशान हैं। लोगों ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय समाजसेवक नरेश ललहाल, राजकुमार, बिहारीलाल, रमेश चंद्र, राकेश कुमार व अन्य गांववासियों ने बताया कि उधमपुर से डुडू-किरची तक बस सेवा सुचारू रूप से चल रही है लेकिन किरची गांव से पांच किलोमीटर पहले डूडू में ही बस रुक जाती है। इसके चलते किरची गांव तक आने जाने वाले सभी यात्रियों को पांच किलोमीटर पैदल सफर तय करके अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ता है।
गांव वासियों ने बताया कि यह समस्या पिछले पांच माह से आ रही है। इसकी शिकायत तीन माह पहले एआरटीओ तथा एसडीएम डुडू से की गई थी। उस समय बस दो-तीन दिन तक लगातार किरची गांव तक आना शुरू हो गई थी। अब दोबारा चालक की मनमर्जी से बस डुडू में ही रुकना शुरू हो गई है। गांव वासियों ने परिवहन विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उधमपुर से किरची तक बस सेवा जल्द बहाल करें अन्यथा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें