चिनैनी। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर देशभक्ति के गीत गए। रविवार दोपहर के समय कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही देशभक्ति के गीत गाए गए। इसमें भारी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।