फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जोफड गांव में हुआ दंगल, बड़ी माली बसंतगढ़ के इरफान पहलवान ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील रामनगर के ब्लॉक कुलवंता के जोफड गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। इसमें इरफान पहलवान बसंतगढ़ ने बिल्लू पहलवान को हराकर पहली बड़ी माली पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जोफड दंगल यूथ कमेटी के सदस्य रवि पंडित, जगदीश पंडित, मोहम्मद शफीक ने ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल करवाया। इस दंगल में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दंगल में बाहरी राज्यों के साथ प्रदेश के पहलवानों और स्थानीय पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।
दंगल दोपहर तीन बजे आरंभ हुआ और ठीक सात बजे संपन्न हुआ। दंगल में 70 के करीब कुश्तियां करवाई गईं। इस दंगल में (लाकडी) की भूमिका यशपाल शर्मा और टी डी ठाकुर ने भूमिका निभाई। दंगल में तीन कुश्तियां रोमांचक रही, जिसमें 18000, 15000 और 10000 का पुरस्कार रखा गया था। पहली बड़ी माली की कुश्ती इरफान पहलवान और बिल्लू पहलवान पंजाब के बीच हुई। इसें इरफान पहलवान ने कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन

दूसरी माली की कुश्ती सागर पहलवान दिल्ली और अली पहलवान राउंडमेल के बीच हुई। इसमें सागर ने अली पहलवान को हराकर दूसरी माली अपने नाम की। तीसरी माली की कुश्ती सलमान पहलवान उधमपुर और अश्मीर पहलवान पंजाब में हुई। इसमें अश्मीर पहलवान ने कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें