फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मोबाइल फोन के दुष्परिणामों और नशे के खिलाफ जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने बाजारों में आए हुए लोगों तथा दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10:30 बजे प्रधानाचार्य उर्वशी परिहार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में कस्बे के कई गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। रैली को डीएसपी सुल्तान मिर्ज़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां पकड़कर मोबाइल का कम इस्तेमाल करने तथा लोगों को नशे का सेवन न करने को लेकर जागरूक भी किया।
रैली बस अड्डा, मुख्य बाजार से होते हुए वापस स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुई। प्रधानाचार्य उर्वशी परिहार ने कहा, मोबाइल फोन की लत से दूर रहने के साथ लोगों को नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें