फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्टाफ और डाॅक्टर की कमी से लोग परेशान

Thu, 29 May 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाए गए हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इसके बावजूद ब्लॉक बसंतगढ़ के कई पीएचसी में स्टाफ और डाॅक्टरों की कमी के कारण ब्लॉक के कई क्षेत्रों से लोग इलाज के लिए पीएचसी बसंतगढ़ आने के लिए मजबूर हैं।
कई क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में स्टाफ या डाॅक्टर न होने के कारण लोग काफी परेशान हैं। वह पीएचसी बसंतगढ़ में आकर इलाज करवा रहे हैं। इसी कारण पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कहने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक बसंतगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र तो बनाए गए हैं लेकिन स्टाफ की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खासतौर पर कदवा, लोदरा, राया चक्क आदि क्षेत्रों में बने अस्पतालों में स्टाफ और डाॅक्टर न होने की वजह से वहां के लोगों को बसंतगढ़ पीएचसी या जीएमसी उधमपुर जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
गांव से दूर आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को सुलझाने के लिए स्थानीय लोग कई बार विभाग से ब्लॉक में स्टाफ और डाॅक्टरों की कमी पूरी करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। स्थानीय विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने भी विधानसभा में क्षेत्र में डाॅक्टरों और स्टाफ की तैनाती की मांग को जोरशोर से उठाया था लेकिन नतीजा शून्य रहा।
-कोट-


कुछ माह पहले विधानसभा सत्र के दौरान मैंने भी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों और डाॅक्टरों की कमी का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। उम्मीद है कि क्षेत्र में आ रही स्वास्थ्य कर्मचारियों और डाॅक्टरों की कमी को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। - डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें