रामनगर। कस्बे के वार्ड एक में कई बावलियों की दशा खराब है। वार्ड वासियों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। वार्ड बसी ने बावलियों की दशा ठीक करने की मांग की है।
कस्बे के वार्ड नंबर एक चीगली चोरी में तीन प्राचीन बावलिया हैं लेकिन इन तीनों बावलियों में पानी तो है मगर बावलिया की हालत दयनीय बन चुकी है जिसके चलते वार्ड वासियों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय वार्ड वासियों ने संबंधित विभाग को तीनों बावलियों की दशा सुधारने की मांग की है।
वार्ड वासी बलबीर ने बताया इस समय गर्मी शुरू हो गई है और पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है, परंतु वार्ड एक में तीन प्राचीन बावलिया तो है इन तीनों बावलियों की हालत खराब है। बावलिया के आगे पीछे झाड़ियां उगी हुई हैं, जिस कारण वहां पर कोई भी वार्डवासी पानी लाने नहीं जाता। बावलियों के ऊपर बनी दीवार भी खस्ताहाल हो चुकी है, जो कभी भी गिर सकती है। कई बार वार्डवासियों ने बावलियों की सफाई भी की मगर बाद में दोबारा वही हाल हो गया।