फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए नहीं बने क्वार्टर, खाली पड़ी है जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सीएचसी अस्पताल की नई इमारत बनने के बाद उसी इमारत के निकट डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाए जाने की भी योजना थी, लेकिन अस्पताल की इमारत का कार्य पूरा होने के एक दशक बाद भी डॉक्टर तथा मेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर नहीं बन पाए हैं। इस कारण स्वास्थ्य कर्मियों को ठहरने के लिए कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीएचसी अस्पताल के निकट क्वार्टर के लिए भी जगह का चयन किया गया था, मगर अभी भी वहां पर भूमि खाली पड़ी हुई है और उस पर क्वार्टर नहीं बनाए गए। बताया गया है कि डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाए जाने थे, जहां स्वास्थ्य कर्मियों के ठहरने से अस्पताल में मरीजों की भी समस्या दूर हो जाती, लेकिन मौजूदा समय में अस्पताल के कई डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ आज भी किराए का कमरा लेकर उसमें ठहरने को मजबूर हो जाते हैं। अस्पताल दूर होने की वजह से आपात स्थिति में जब डॉक्टर तथा मेडिकल स्टाफ को सूचित किया जाता है तो उन्हें अस्पताल पहुंचने में भी वक्त लग जाता है।
स्थानीय निवासी राम लाल, बृजेश कुमार, अनिल सिंह ने कहा कि डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ के लिए जो क्वार्टर बनाए जाने हैं उनका कार्य जल्द किया जाना चाहिए। अस्पताल के निकट डॉक्टर तथा मेडिकल स्टाफ के कमरे होने से मरीजों की कई समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल के निकट डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर बनाए जाने की योजना है तथा इसको लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को फिर से लिखा है। ताकि अस्पताल के डॉक्टरों तथा स्टाफ की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन

-डॉ. सैयद असद बुखारी, बीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें