रामनगर। मोहत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल सोमवार दूसरे दिन कस्बे के नोजी में स्थित सिद्ध देवस्थान में हुई।
इस दौरान देवस्थान में खिचड़ी का भोग लगाया गया। रविवार को तरमयान इलाके में स्थित बाबा वासुकी नाग में मेल हुई थी।
कस्बे के वार्ड 12 नोजी में सोमवार सुबह मोहत्रा बिरादरी के सभी सदस्यों ने सिद्ध देवस्थान पर जाकर अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। वहां पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी बनाकर देवस्थान पर भोग लगाया।
सोमवार सुबह 6 बजे से ही सदस्यों का सिद्ध देवस्थान पर आना शुरू हो गया था। 11 बजे विधि पूजन करने के बाद दोपहर 12 बजे खिचड़ी का भोग लगाया गया। इस दौरान मोहत्रा बिरादरी के सदस्य डीके मोहत्रा, जुगल मोहत्रा, सोमराज मोहत्रा, नंद मोहत्रा, संजय मोहत्रा, रवि कुमार मोहत्रा, राजेंद्र महोत्रा, रमेश महोत्रा, गगन दीप और अन्य मौजूद रहे।