फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कच्चे मकान की दीवार तोड़ दो लाख नगद और तीन लाख के गहने ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रसेन इलाके में चोरों कच्चे मकान की दीवार तोड़कर दो ट्रंक ले गए। एक ट्रंक 200 मीटर दूर खेतों में मिला जिसमें रखे दो लाख रुपये और तीन लाख के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

वारदात वीरवार देर रात पंचायत रसेन मोडा मझुआ के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले मुंशी राम के घर पर हुई। घर के मलिक ने बताया शुक्रवार सुबह 6 बजे उठकर हम घर के पीछे की तरफ गए और देखा कच्चे मकान की दीवार टूटी थी। अंदर जाकर देखा तो दो छोटे ट्रंक गायब थे। एक ट्रंक घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला लेकिन उसका ताला टूटा हुआ था और दूसरा दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इस वारदात की जानकारी रामनगर पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया ट्रंक में रखे दो लाख रुपये और तीन लाख के आभूषण गायब थे। उन्होंने रामनगर पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें