फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राचीन बावली में छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पीएम श्री राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को माड़ी में स्थित प्राचीन बावली पर सफाई अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह स्कूल की छात्राएं बावली पर पहुंचीं। बावली के आसपास के स्थानों पर उगी हुई झाड़ियों को साफ किया गया। बावली के हिस्सों की भी सफाई की गई। बावली पर आने वाले लोगों को पानी को दूषित होने से बचाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इंचार्ज शिक्षिका स्मृति कुमारी व गगनदीप कौर ने बताया कि छात्राओं को जल बचाने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही लोगों को भी जागरूक किया गया। आने वाले दिनों में अन्य प्राकृतिक स्थलों पर भी इस प्रकार का अभियान चलाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें