फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिव्यांग को व्हील चेयर, स्कूलों में दिए डेस्क

विज्ञापन
 दिव्यांग को व्हील चेय सौंपते पुलिस अधिकारी। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। गीता नगर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग 25 लोगों को व्हील चेयर दी गई। डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज रईस अहमद भट्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने एसएसपी परमवीर सिंह, एडिशनल एसपी इफ्तिखार अहमद व अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दिव्यांगों को व्हील चेयर दी। मौके पर दिव्यांग लोगों के परिजन भी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा तालमेल बनाने के प्रयास में है। पुलिस व लोगों में दोस्ताना माहौल बना रहे, इसका भी प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें