फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने मनाया संविधान दिवस, थानों में हुआ प्रस्तावना का वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस उधमपुर ने वीरवार को संविधान दिवस को बड़े ही गरिमामय तरीके से मनाया। इस मौके पर जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों, चौकियों और अन्य इकाइयों में प्रस्तावना का वाचन किया गया और संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने एक साथ प्रस्तावना पढ़ी। सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पुलिसिंग में संवैधानिक मूल्यों का पालन सबसे अहम है। पुलिस का कर्तव्य है कि वह ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ काम करे और नागरिकों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा करे। जिला पुलिस उधमपुर ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें