फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चौका नाला से डेरा मंदिर कूहल की होगी मरम्मत, 8.98 लाख खर्च होंगे

Fri, 13 Nov 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में सिंचाई व्यवस्था सुधारने और किसानों को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चिनैनी के अंतर्गत चौका नाला से डेरा मंदिर कूहल की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इसके लिए 8.98 लाख रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर जारी किया है।
यह कूहल 200 मीटर लंबी है और इसकी मरम्मत से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी। अगस्त और सितंबर 2025 में हुई भारी बारिश से इस कूहल को काफी नुकसान पहुंचा था। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी और किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने में परेशानी हो रही थी। विभाग ने अब कूहल की मरम्मत और क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थायी बहाली के लिए कदम उठाया है। जारी टेंडर के अनुसार, कार्य की अनुमानित लागत 8.98 लाख रुपये है। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। कार्य को पूरा करने के लिए 40 दिनों की अवधि तय की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। सुशील शर्मा, सोमराज, हंसराज और अशोक कुमार जैसे लोगों का कहना है कि कूहल की मरम्मत से पानी का प्रवाह बेहतर होगा। इससे किसानों को अपनी फसलों की समय पर सिंचाई करने में सुविधा मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करवाएगा।
-सिंचाई व्यवस्था में सुधा
इस मरम्मत कार्य का मुख्य उद्देश्य किसानों को आगामी फसल सीजन में बेहतर सिंचाई सुविधाओं का लाभ दिलाना है। कूहल की बहाली से खेतों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। यह कदम कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सहायक होगा। विभाग आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आगे का काम पूरा करने की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन

कोट
स्थायी बहाली कार्यक्रम के तहत कूहलों की मरम्मत का काम करवाया जा रहा है, इसी कड़ी में चौका नाला से डेरा मंदिर कूहल की मरम्मत का काम भी शामिल है। जरूरी औपचारिकताओं के बाद जल्द आगे का काम पूरा किया जाएगा।
-गिरधारी लाल, एक्सईएन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें