फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिम्बड़ा गांव में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत क्रिमची मानसर के हिम्बड़ा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान वर्षा देवी पुत्री ओम प्रकाश निवासी हिम्बड़ा, मानसर के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी के शवगृह पहुंचाया और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व सरपंच हंसराज ने बताया कि सुबह फोन पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिजनों के मुताबिक सुबह जब वे सोकर उठे तो किशोरी के कमरे की खिड़की से अंदर नजर पड़ने पर वह पंखे से लटकी नजर आई। इस पर उन्होंने तत्काल शोर मचाया और आसपास मोहल्ले वालों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर किशोरी को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूर्व सरपंच ने कहा कि फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें