उधमपुर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिला उपायुक्त अनंत द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जेकेएनसी के उधमपुर-रियासी जोन के उपाध्यक्ष विजय खजूरिया के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में ओबीसी सेल के अध्यक्ष अनितुल्लाह, एसटी सेल के अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद गनी, जेकेएनसी के सुनील कुमार, एससी सेल की ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी सहित पलवी देवी, परिमाला देवी, सुषमा देवी तथा अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उधमपुर जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देगा। साथ ही, समाज के सभी वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।