फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत कुल्टयार में 7.77 लाख रुपये से बनेगा पटवार खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचैरी तहसील की पंचायत कुल्टयार में जल्द ही पटवार खाना का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 7.77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से राजस्व रिकार्ड की सुरक्षित तरीके से संभाल सुनिश्चित होगी और क्षेत्रवासियों को राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) की ओर से पटवार खाने के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना को दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय स्तर पर इस निर्माण को क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पटवार खाने के लिए स्थायी भवन उपलब्ध होने से राजस्व संबंधी कामकाज अधिक व्यवस्थित और सुचारु तरीके से हो सकेगा।
हंसराज, अंकुश, मुंशी राम, मदन लाल व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि पटवार खाना की इमारत बनने से जमीन संबंधी रिकॉर्ड, गिरदावरी, इंतकाल, राजस्व प्रमाणपत्र और अन्य पटवारी स्तर के कार्यों के लिए व्यवस्थित कार्यालय उपलब्ध हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज और राजस्व सेवाएं प्राप्त करने में सहूलियत होगी तथा उन्हें असुविधाजनक परिस्थितियों में पटवारी कार्यालय की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कुल्टयार में पटवारखाने के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी तय समय में पूरा किया जाएगा।
- शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें