रामबन। जिले में चंबा सेरी के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को टैंकर की टक्कर में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।अधिकारियों के अनुसार, दोनों महिलाएं स्कूटी पर सेरी से रामबन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान टैंकर ने टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला को पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है।
मृतका की पहचान शकीला (21) पत्नी समीर तंत्रे निवासी सेरी रामबन के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान राफिया फारूक निवासी कुंडी करोल रामबन के रूप में हुई है।हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने नाशरी के पास टैंकर को रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया।