फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारी बारिश से भद्रवाह के बाजार में अचानक आया पानी का तेज बहाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह में वीरवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद अचानक बाजार क्षेत्र से पानी का तेज बहाव गुजरने लगा, जिससे सड़कें देखते ही देखते जलमग्न हो गईं और स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जामिया मस्जिद के आसपास के क्षेत्र से सामने आए दृश्यों में सड़क पर तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा बहता दिखाई दिया। सड़क पर खड़े वाहन पानी के बीच फंसते नजर आए, जबकि दोपहिया वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
अचानक आए पानी के तेज बहाव से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। बाजार की सड़कों पर पानी भरने के साथ कीचड़ और मलबा फैल गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारी बारिश के दौरान सामने आए इन हालात ने भद्रवाह के बाजार क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान पानी के अचानक बढ़ते बहाव से दुकानों और वाहनों को नुकसान का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था और प्रभावी जलनिकासी के इंतजाम करने की मांग की है।
बारिश के बीच सामने आए इन दृश्यों ने पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बढ़ने वाले पानी के बहाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत को भी रेखांकित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें