फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 1600 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रैली, शाम को हुआ लेजर शो

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित 1600 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली और शाम को डिग्री कालेज में तिरंगा लाइट एंड मल्टीमीडिया शो में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज उधमपुर से एसआरटीसी कैंप तक 1600 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विशाल रैली निकाली गई। रैली में डीसी उधमपुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान जिले के 11 स्कूलों के करीब 1100 छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों के जयघोष से पूरा इलाका देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
जिला प्रशासन द्वारा शाम 7:30 बजे कालेज परिसर उधमपुर में एक विद्युतीय लेजर शो और मल्टीमीडिया एक्स्ट्रावेगांजा का आयोजन भी किया गया। उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि उधमपुर के लोगों ने आज जिस जोश से भाग लिया है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें