फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत सियाल-जट्टां में 9.90 लाख की लागत से बनेगा कम्युनिटी हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत सियाल-जट्टां स्थित नरसिंह मंदिर के समीप जल्द ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए करीब 9.90 लाख रुपये की लागत से शेड-कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य डीडीसी कैपेक्स बजट के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित शेड-कम्युनिटी हॉल के बनने से धार्मिक आयोजनों, पूजा-पाठ और अन्य कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं को बैठने और एकत्र होने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल बैठकों, सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए भी कर सकेंगे।

क्षेत्रवासियों के अनुसार मंदिर में धार्मिक पर्वों और विभिन्न आयोजनों के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों के बैठने और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थायी सुविधा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शेड-कम्युनिटी हॉल के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुधीर शर्मा, केवल कृष्ण, मनमोहन लाल, कालीदास व अन्य ने कहा कि इस सुविधा का लाभ सियाल-जट्टां सहित आसपास के गांवों के लोगों और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। इससे कार्यक्रमों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने या अलग स्थान तलाशने की परेशानी भी कम होगी।
कोट
पंचायत सियाल-जट्टां के नरसिंह मंदिर के पास स्वीकृत शेड-कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम को जल्द पूरा जाएगा।
विज्ञापन

-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें