फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गढ़ानी प्राथमिक विद्यालय में बनेंगे दो कमरे और शौचालय, 13.58 लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक मौंगरी की पंचायत लड्डा-ए स्थित प्राथमिक विद्यालय गढ़ानी की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 13.58 लाख रुपये की अनुमानित लागत से जल्द ही दो अतिरिक्त कमरों और एक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परियोजना एबीडीपी कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 में स्थापित पीएस गढ़ानी शिक्षा विभाग के अधीन संचालित एक सह-शिक्षा विद्यालय है जो कक्षा पहली से पांचवीं तक शिक्षा प्रदान करता है। वर्तमान में विद्यालय की इमारत जर्जर स्थिति में है। इससे कक्षाओं का संचालन और शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय में दो नए कमरे और एक शौचालय उपलब्ध होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।

ग्रामीणों का कहना है कि गढ़ानी प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उनका कहना है कि नए कक्ष बनने से बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा मिलेगी, कक्षाओं का संचालन व्यवस्थित होगा और शिक्षकों को भी पढ़ाई कराने में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा की मजबूत नींव बेहतर आधारभूत सुविधाओं से ही तैयार होती है, इसलिए इस परियोजना का समय पर पूरा होना जरूरी है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिभावकों का मानना है कि यह परियोजना बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई है। दो नए कमरे बनने से विद्यार्थियों को पर्याप्त स्थान मिलेगा, जबकि शौचालय बनने से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में सुधार होगा। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हुआ तो विद्यालय की तस्वीर बदलेगी और बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा।
कोट
अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी का चयन किया जाएगा और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें