फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिव्यांग महिला श्रद्धालु को वाहन से सुरक्षित नाशरी टनल के पार पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिव्यांग महिला श्रद्धालु की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उधमपुर जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार कार्यशैली का परिचय दिया। उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित नंदगांव से हैंड-पैडल व्हीलचेयर के सहारे पवित्र मचैल माता के दर्शन के लिए निकली महिला श्रद्धालु ज्योति देवी की कठिन यात्रा के दौरान प्रशासन लगातार उनकी सहायता में जुटा रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात जखैनी स्थित लंगर में उनके ठहरने, भोजन और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से कराई गई, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वीरवार सुबह नाशरी क्षेत्र में भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन) के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए विशेष व्यवस्था की। महिला श्रद्धालु को सुरक्षा के मद्देनजर वाहन के माध्यम से सुरक्षित नाशरी टनल के पार पहुंचाया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा फिर से शुरू कर दी। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने उधमपुर प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए उठाए गए ऐसे कदम प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। वहीं, दिव्यांग महिला श्रद्धालु का साहस, दृढ़ संकल्प और माता मचैल के प्रति अटूट विश्वास लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। वहीं उधमपुर प्रशासन की समय पर की गई सहायता ने यह संदेश दिया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन हर परिस्थिति में तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें