फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमृतसर के तस्कर की 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर निवासी नशा तस्करी के आरोपी की करीब 1.40 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शरीफ निवासी नवीनपिंड अमृतसर की संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों में एक स्विफ्ट कार, 1 कनाल 8 मरला भूमि तथा एक नवनिर्मित आवासीय मकान शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस थाना मजालता में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त संपत्तियां मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें